रंगोली प्रतियोगिता
रंगोली प्रतियोगिता मात्र एक ग्रुप में लड़कों एवं लड़कियों के लिए एक साथ करवाया जायेगा।इसका आयोजन 2जनवरी 2024 को शिक्षा महायज्ञ 2024 के उद्घाटन समारोह के दिन शिक्षा महायज्ञ स्टेडियम देवचंदडीह में किया जायेगा।इस प्रतियोगिता के लिए समस्त रंग साजो समान आपको स्वतः लेकर आना होगा। इस प्रतियोगिता में आप एक से अधिक साथियों के साथ एक ग्रुप में पार्टिसिपेट कर सकते हैं,आप चाहे तो व्यक्तिगत भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं,यह आपकी स्वतंत्रता होगी।रंगोली प्रतियोगिता 02 जनवरी 2024 को लगभग 9:00AM से प्रारंभ होगी।रंगोली के लिए लगभग 30 मिनट का समय आपको दिया जायेगा। इसका मूल्यांकन उसी समय उद्घाटन में शिरकत कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी या प्रखंड के अन्य बड़े पदाधिकारी जो की मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगें,वे सभी मिलकर करेंगें।प्राइज का वितरण भी उसी समय मंच के माध्यम से आए हुए अतिथियों के माध्यम से किया जाएगा।