GIRLS CRICKET
शिक्षा महायज्ञ महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग में टोटल आठ टीमें भाग लेंगी,आवश्यकता अनुसार कमिटी इसमें बदलाव भी कर सकती है। प्रवेश लगभग निःशुल्क रहेगी।
ड्रेस कोड :- प्रत्येक टीम के लिए अपना ड्रेस कोड और जूता अनिवार्य किया गया है।कमसे कम एक जैसा टी-शर्ट और जूता प्रत्येक खिलाड़ी के पास होना चाहिए।
प्राइज राशि :- किसी भी प्रकार के नगद इनाम की व्यवस्था नहीं रहेगी। आपातकालीन बैठक के बाद प्रतियोगिता की फि को लगभग निःशुल्क करते हुए,कैस इनाम की घोषणा को वापस लिया गया।
खेल का नियम और दण्ड :- प्रत्येक मैच 12 ओवर की होंगी, आईसीसी की समस्त नियम लागू होंगी, प्रोत्साहन और सिखाने के मकसद से यदि आवश्यकता समझ आई तो संस्था नियमों में कुछ छूट भी प्रदान करेगी। अंपायर का डिसीजन अंतिम डिसीजन होंगी, अगर आपको कोई त्रुटि समझ में आती है तो आप अपील कर सकेंगे। मात्र टीम कैप्टन अंपायर से डिसीजन को टेक्निकल टीम से जांच हेतु रिक्वेस्ट कर सकते हैं,ऐसा प्रत्येक टीम प्रत्येक इनिंग में मात्र तीन बार ही कर सकेगी।इसलिए अत्याधिक आवश्यक होने पर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
दंड :- आप खेल को खेल भावना से खेलें, संस्था के साथ विवाद करके खेल में व्यवधान डालने से हर हाल में बचें। किसी भी समस्या के लिए अंपायर से सिर्फ और सिर्फ टीम कैप्टन ही बात करें। टीम मालिक या कोच कोई भी हों बिना संस्था से अनुमति लिए खेल ग्राउंड में प्रवेश न करें। अगर खिलाड़ी अंपायर से उलझते हैं और खेल डिस्टर्ब होता है तो आर्थिक दंड के रूप प्रत्येक 10 मिनट मैच डिस्टरबेंस के लिए 200 रु की राशि (200रु / 10 min) के हिसाब से दंड वशुला जायेगा। तभी अगले मैच खेलने दिया जाएगा। हारहाल में विवाद उत्पन्न करने से बचिए,हम शांतिपूर्ण आयोजन हेतु प्रयासरत हैं।