Shiksha Mahayag
Welfare And Educational Society

shiksha mahayag

OUR LOCATION
OUR CONTACT

SPEECH COMPETITION RULES 2025

शिक्षा महायज्ञ भाषण प्रतियोगिताः- भाषण प्रतियोगिता मात्र एक ही ग्रुप में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्रतिभागी के लिए महत्तम 5-6 मिनट समय निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रतिभागी से आग्रह है की आप भाषण की तैयारी करते समय समय की पाबंदी का विशेष ख्याल रखें और उसी के अनुरूप अपने भाषण की तैयारी करें। प्रतिभागियों को रटा रटाया हुआ भाषण प्रस्तुत करने से बचना चाहिए, अगर रटा हुआ भाषण भी हो तो उसकी प्रस्तुति इस प्रकार से हो की मूल्यांकन कर रहे जजों को ऐसा लगे जैसे भाषण रटा हुआ नही है, इससे प्रतिभागियों को अत्यधिक अंक प्राप्त हो सकेंगें।प्रतिभागियों को भाषण की कॉपी मंच पर ले जाने की छूट होगी लेकिन यदि अधिक अंक चाहिए तो प्रतिभागियों को इस सुविधा से बचना चाहिए।

शिक्षा महायज्ञ 2025 भाषण से संबंधित विषय/थीम:-

1.शिक्षा का महत्व और समाज में उसका योगदान

कैसे शिक्षा एक मजबूत समाज का निर्माण करती है और किस प्रकार से इसका असर हमारे जीवन और देश की प्रगति पर होता है।

2. स्वक्षता और स्वस्थ्य समाज

स्वच्छता अभियान, व्यक्तिगत सफाई, और सामूहिक प्रयासों का महत्त्व, जो एक स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं।

3.डिजिटल युग और सामाजिक बदलाव

तकनीकी और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा। इससे युवाओं और समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को समझना।

4.जलवायु परिवर्तन और हमारी जिम्मेदारी

पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के कारण और उससे निपटने के उपायों पर जोर देते हुए, समाज की भूमिका को स्पष्ट करना।

5.युवाओं का समाज में योगदान

कैसे युवा समाज में एक सक्रिय और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उनकी शिक्षा, रोजगार, और समाज सुधार में भूमिका पर विचार करना।

6.अंधविश्वास और जागरूकता का महत्व

समाज में व्याप्त अंधविश्वासों का सामना करने और लोगों में वैज्ञानिक सोच और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा।

7.मानवाधिकार और सामाजिक न्याय

सभी के लिए समान अधिकार और न्याय का अधिकार, और कैसे एक सभ्य समाज का निर्माण संभव है।

8.बुजुर्गों का सम्मान और देखभाल

बुजुर्गों के प्रति आदर और उनकी देखभाल के महत्त्व पर, और यह कि उनके अनुभव से समाज कैसे लाभ उठा सकता है।

9.सामाजिक सद्भाव और भाईचारा

विभिन्न जाति, धर्म, और संस्कृति के लोगों के बीच सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता और यह कि हम इसे कैसे बढ़ावा दे सकते हैं।

10.नारी सशक्तिकरण और समाज में उसका प्रभाव

महिलाओं के अधिकारों और समानता की चर्चा करना। इसमें उनकी आर्थिक, सामाजिक, और राजनैतिक स्थिति पर विचार किया जा सकता है।

 नोट:- उपरोक्त दिए गए विषयों में से किन्हीं एक विषय का चुनाव कर उसपर अपनी भाषण प्रस्तुत करें। प्रतिभागियों की संख्या अधिक होता है और हमें सभी प्रतिभागियों को मंच पर समय देना होता है, इसलिए अपनी भाषण को ससमय पूरा करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top