Shiksha Mahayag
Welfare And Educational Society

shiksha mahayag

OUR LOCATION
OUR CONTACT

STAGE QUIZ 2024

मंच क्विज में मंच के माध्यम से GK,GS संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न मंच के माध्यम से पूछी जायेगी।चार ऑप्शन भी दी जाएगी।आपको निर्धारित समयानुसार एवं नियमानुसार इस खेल को खेलना है।ज्यादा जूनियर बच्चों के लिए यह नहीं है,इस प्रतियोगिता में जूनियर बच्चे वही पार्टिसिपेट करें जिन्हें सीनियर के साथ इस प्रतियोगिता को खेलकर बेहतर करने की क्षमता है। ऐसा इसलिए बताया जा रहा है ,क्योंकि यह खेल मात्र एक ही ग्रुप के आयोजित की जायेगी।

  1. मंच क्विज मात्र एक ही ग्रुप में होगा,इसमें कक्षा 5,6,7,8,9,10,11,12 तक के विद्यार्थी पार्टिसिपेट कर सकते हैं।सभी के लिए प्रश्न पत्र का पैटर्न समान होगा।
  2. क्विज प्रतियोगिता के लिए Question पुरा होने के बाद प्रतिभागी को अधिकतम 10 – 15 सेकेंड का समय उत्तर देने के लिए मिलेगा।
  3. अगर प्रतिभागी उतर गलत बताते है तो वह Question सीधा ऑडियेन्स के पास जाएगा, किसी भी प्रकार की वोनस अंक की व्यवस्था नहीं होगी। ऑडियेन्स को जवाब देने के लिए हाथ उपर करना होगा। जिससे उतर पूछा जाएगा वही उसका जवाब देंगे। सही जवाब के लिए ऑडियेन्स को एक पेन दिया जाएगा।
  4. पहले तीन राउण्ड तक सभी प्रतिभागी मंच पर बने रहेंगे,तीन राउण्ड के बाद न्युनतम स्कोर करनेवाले प्रतिभागी की संख्या का 50-60 % प्रतिभागी } को मंच छोड़कर जाना होगा। इस प्रकार फिर प्रत्येक दो राउण्ड में न्युनतम स्कोर करनेवाले प्रतिभागी को मंच छोड़कर जाना होगा।
  5. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 10 अंक मिलेंगे तथा उत्तर गलत होने पर (-5) अंक Negative के रूप में काट लिया जाएगा। अगर आप सही उतर नहीं जानते हैं तो आप Pass बोलकर Negatigve से बच सकते हैं। Pass या गलत जवाब देने पर Question ऑडियेन्स के पास चला जाएगा।
  6. इस प्रतियोगिता के लिए Question सामान्य ज्ञान, समान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स,बिहार स्पेशल सामान्य ज्ञान, विश्व इतिहास etc. से होगा।इस बार हम बिहार स्पेशल gk gs पर अधिक फोकस करेंगें।
  7. अगर प्रतिभागियों की संख्या 15 से अधिक हुई तो प्रतिभागियों को एक छोटी ऑब्जेक्टिव टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है।इस टेस्ट में लगभग 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगें,जिसके लिए 30मिनट मिलेंगे आपको। फाइनली टॉप 10-15 को मंच किवीज के लिए चयनित कर मंच तक लेकर जाया जाएगा।लेकिन ऐसा प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने पर ही किया जाएगा।
  8. मंच क्विज में पार्टिसिपेट करने वाले प्रतिभागियों से प्रतियोगिता परीक्षा के दिन परीक्षा सेंटर पर रिलेटेड अन्य संबंधित सुझाव साझा किए जायेंगें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top